- खंडवा से पति के साथ काम करने इंदौर आई थी मृतका
- रविवार रात एमवाय अस्पताल में तोड़ा दम
इंदौर. एक निर्माणाधिन मकान में मजदूरी कर रही महिला के सिर पर तीन दिन पहले ईंट गिर गई थी। हादसे में महिला गंभीर घायल होकर कोमा में चली गई थी। रविवार रात महिला की मौत हो गई।
कनाड़िया पुलिस के अनुसार मृतका का नाम कुंती बाई सिंह (22) था। वह खंडवा के सिंघाना से अपने पति के साथ काम करने इंदौर आई थी। भूरी टेरकी क्षेत्र में बन रही एक मल्टी में पति-पत्नी मजदूरी का काम करते थे।
तीन दिन पहले जब महिला निर्माणाधीन मल्टी में ईंट भर रही थी, तभी लिफ्ट ऊंची उठी और एक ईंट उसके सिर पर गिर गई। महिला को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया था। ईंट लगने से महिला कोमा में चली गई थी। उपचार के दौरान रविवार रात कुंती की मौत हो गई।